चेयरमैन ने किया आईएएस इंस्टीटयूट का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_914.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर पालिका के चेयरमैन ने द्रोण आईएएस इंस्टीट्यूट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण एवं गिरते शैक्षिक स्तर के फलस्वरूप बढ़ती शैक्षिक बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग में हो रहे सामाजिक अपवर्जन को दूर किया जायेगा। द्रोण आईएएस इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज शर्मा ने न्यूनतम शिक्षा शुल्क पर छात्र, छात्राओं को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान कर विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं एसएससी, रेलवे, बैंक के साथ ही पीसीएस व आईएएस जैसी कठिन प्रतिष्ठित परिक्षाओं में सफलता प्रदान कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया एवं संस्था के संरक्षक श्री मूलचन्द शर्मा जी ने विशेष जरूरतों वाले छात्र, छात्राओं (दिव्यांग), छात्राओं एवं सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र, छात्राओं के भविष्य के उत्थान हेतु हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा द्रोण आईएएस इंस्टीट्यूट में राज्य व राज्य के बाहर स्थित प्रतिष्ठित संस्थानों के विषय विशेषज्ञों व विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित प्रतिभावान अनुभवी लोगों द्वारा छात्र, छात्राओं का पूर्ण मार्गदर्शन कराये जाने की प्रशंसा की। जिले ही नहीं प्रदेश के बाहर इलाहाबाद व दिल्ली जाकर प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने में आने वाली दुश्वारियों से परेशान छात्र, छात्राएं द्रोण आईएएस इंस्टीट्यूट से आशांवित हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, मूलचन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, डा0 अनुपम श्रीवास्तव, नीरज शर्मा, मान सिंह वर्मा, दीपक अवस्थी, धर्मेन्द्र कुमार आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

