aajtaktimes

नही रुक रही घरेलू गैस की कालाबाजारी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पूर्ति विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली के चलते रामसनेहीघाट क्षेत्र में घरेलू गैस की कालाबाजारी का धंधा थमने का नाम नही ले रहा है। तहसील मुख्यालय से लेकर ब्लाक तक रसोई गैस कालाबाजारियों का मकड़जाल बिछा हुआ है। दुकानदारो द्वारा गैस की कालाबाजारी कर उपभोक्ताओ का आर्थिक शोषण किया जा रहा है लेकिन यहां पर पूर्ति निरीक्षक का कानूनी डण्डा नही चल रहा है। मालूम हो कि जहां रसोई गैस के उपभोक्ताओ को गैस के लिए दर दर भटकना पड़ता और महीनो चक्कर काटने के बाद भी उनको एजेंसी से गैस नही मिल पाती है। वही बिना कनेक्शन धारक को रसोई गैस की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारो द्वारा मुंह मागे रूपये लेकर उनको गैस सिलेण्डर उपलब्ध करा दिया जाता है। रसोई गैस की कालाबाजारी का गोरखधंधा तहसील क्षेत्र के भिटरिया, सुमेंरगंज, हरीलालपुरवा, बहरेला, कोटवा सड़क, बेलहा, दरियाबाद सहित अन्य चौराहो पर बेरोक टोक किया जाता है। लेकिन पूर्ति विभाग आखे मूंद तमासबीन बना हुआ है। जबकि तहसील मुख्याल से लेकर ब्लाक तक रसोई गैस के कालाबाजारियों का ऐसा जाल विछा हुआ है जो किसी भी अधिकारी व कर्मचारी से छुपा नही है। जहां इन कालाबाजारियों को असानी के साथ रसोई गैस उपलब्ध हो जाती है वही रसोई गैस उपभोक्ताओं को एजेंसी के कई दिन चक्कर लगाने के बाद व कडी मेहनत के बाद गैस मिल पाती है। यही नही अगर चर्चाओं पर गौर फरमाया जाय तों स्थानीय एजेंसी से कालाबाजारी करने वाले अपने अच्छी पैठ बनाये हुए है जिसके चलतें उन्हे उपभोक्ताओं से ज्यादा पैसे लेकर सिलेण्डर दे दिया जाता है। और कालाबाजारी करने वाले ब्याज सहित गैस की कालाबाजारी करके वसूलते है। सूत्र बताते है कि रसोई गैस की कालाबाजारी करने वालो पर कार्यवाही न होनें का कारण है कि यहां के कुछ अधिकारी व कर्मचारी है जो मुफ्त में इन कालाबाजारियों से सेवा लेते है जिसके कारण इन पर कार्यवाही नही की जा रही है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि रसोई गैस की कालाबाजारी करने वालो पर लगाम लगा कर कडी कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 686485072013590361

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item