स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_950.html
जौनपुर। स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष आलोक सेठ के आवास पर नवनियुक्त प्रदेश संयोजक बाबू लाल सेठ का आगमन हुआ जहां सर्वप्रथम युवा जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात् जौनपुर में स्वर्णकार समाज को मजबूत करने हेतु उन्होंने दिशा निर्देश देने के साथ ही स्वर्णकारों के साथ हो रहे लूटपाट एवं हत्या पर आक्रोश जताया। साथ ही पूरी जिला कमेटी को हमेशा किसी भी प्रकार के संघर्ष के लिये तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने के बावजूद भी इसी समाज के लोगों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न होता है, यह चिंताजनक बात है। इसी क्रम में जिला युवा महामंत्री विशाल वर्मा, उपाध्यक्ष राकेश सेठ, मनीष सेठ ने उनकी बातों का समर्थन करते हुये स्वर्णकार समाज को जौनपुर में मजबूत बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विनय सेठ, मोहन सेठ, संतोष सेठ, सुरेश सेठ, महेन्द्र सेठ, रविन्द्र सेठ के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

