aajtaktimes

ग्रामीण परिवेश में लोक कलाओं का संरक्षण अद्भुतः अशोक बनर्जी


जौनपुर। सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 20 व 21 फरवरी को सुइथाकला क्षेत्र के गांव अमारी के मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन अशोक बनर्जी संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लोक कलाओं का संरक्षण यह अद्भुत प्रयास है। शहरी वातावरण से हटकर ग्रामीण परिवेश में इस तरह का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने बताया कि शहर के कोलाहल से दूर अपनी संस्कृति एवं विरासत संभालने का यह कार्य सर्वांगीण विकास अकादमी के अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय कर रहे हैं। मैं इनसे आशा करता हूं कि यह आयोजन प्रतिवर्ष करते रहे। इसी क्रम में लखनऊ के नारायण पटेल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी कठपुतली से कला का प्रदर्शन करके उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही लखनऊ से ही आये राजीव त्रिपाठी के दल ने गीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं प्रसिद्ध जादूगर सुरेश पाल ने अपनी जादू से लोगों को अचम्भित कर दिया। स्थानीय कलाकारों में रामजतन, कमरू, नईम अहमद, नादान सुल्तानपुरी, राम आसरे गुप्ता, लालता विश्वकर्मा, मुन्नी लाल आदि ने अपने कला का प्रदर्शन किया। अन्त में संस्था के सचिव इन्द्र प्रकाश मिश्रा ने आये अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 798910166043676558

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item