दहेज लोभियों ने मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला घोटकर की हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_97.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मांग पूरी न होने पर ससुरालजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पति व ससुर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है। मामला कोतवाली देवा क्षेत्र के ग्राम मामापुर निवासी कोमल चौहान (22) पत्नी संतोष चौहान आये दिन कोमल को मायके से पैसे लाने के लिये प्रताड़ित करता रहता था। आखिरकार संतोष ने वो कर दिखाया जो कोई सपने में भी सोच नही सकता है। बीते मंगलवार को दोपहर तीन बजे संतोष का अपनी पत्नी कोमल के साथ पैसे को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि संतोष ने अपनी पत्नी कोमल का किसी कपड़े से गला घोटकर हत्या कर डाली और मृतका कोमल के पिता को फोन द्वारा यह बताया कि कोमल का देहांत हो गया है। यह सुनते ही मृतका कोमल के पिता बनवारी लाल व अन्य रिश्तेदार मृतका के ससुराल मामापुर पहुंच गये। मृतका के पिता बनवारी लाल जो ग्राम जरौधी नगर थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ के रहने वाले हैं। बनवारी लाल का कहना है कि कोमल के गले पर किसी चीज का निशान था और उसके चेहरे पर चोटों के निशान भी थे। बनवारी लाल ने बताया कि अपनी पुत्री कोमल का विवाह कोतवाली देवां ग्राम मामापुर निवासी पांचू के पुत्र संतोष से मई 2015 के साथ की थी। शादी के बाद से लेकर अब तक संतोष व उसके परिजन कोमल को तरह-तरह से प्रताड़ित करते रहते थे। उन्होने यह भी बताया कि संतोष ने कोमल से दस दिन पूर्व पन्द्रह हजार रुपये लाने को कहा इस पर कोमल ने पैसे मांगने से इंकार कर दिया। मंगलवार की बीती शाम 5 बजे हमारे पास फोन आया कि तुम्हारी बेटी खत्म हो गयी है। बनवारी लाल ने कोमल के ससुराल पर हत्या का आरोप लगाते हुये थाने में दामाद संतोष व पिता पांचू के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गयी है।