aajtaktimes

ग्रामीणों ने लगायी डाक अधीक्षक से गुहार


अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। देवीगंज गांव के शाखा डाकघर में एफडी का कार्य बन्द हो जाने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतो का सामना पड़ रहा है। इन येजनाओ के बन्द होने का मुख्य कारण डाककर्मियो की कमीशनखोरी की बात आ रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणो ने जिले के डाक अधीक्षक को पत्र भेजकर जल्द से जल्द इन योजनाओं को शुरू कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार विकास खण्ड बनीकोडर की ग्राम पंचायत देवीगंज में पिछले दो दशक से उप डाकघर की शाखा चल रही है। पहले इस डाकघर से ग्रामीणो को कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा था। जिसमें किसान विकास पत्र और एनएसई भी बनाई जाती थी। आस पड़ोस के गांवो के ग्रामीण इन सरकारी योजनाओं का फायदा उठा रहे थे क्यांेकि देवीगंज उप डाकघर के बाद यह योजना सिर्फ तहसील रामसनेहीघाट कस्बा सुबेहा,कस्बा सिद्धौर और असन्द्रा बाजार के डाकघरो में ही योजनाए संचालित थी । पिछले दो वर्षो से देवीगंज में किसान विकास पत्र और एनएससी बनाने की सरकारी योजना अधिकारियो ने बन्द करा दी। जब इस बात की जानकारी आस पड़ोस के दर्जनो गांवो के ग्रामीणो को हुई तो उन लोगो ने दर्जनो शिकायती पत्र लिख करके अधिकारियो से बन्द पड़ी सरकारी योजनाओ को फिर से शुरू करने की मांग की लेकिन किसी भी अधिकारी के कानो में जूं तक नही रेंगी। रामपुर गांव के पण्डित प्रयाग नरायण अवस्थी ने बताया कि अब हमें इन योजनाओं का लाभ पाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। सैंकड़ो ग्रामीण तो अभी भी आस लगाएं है कि डाकघर देवीगंज में योजनाएं शुरू हो और हम लोगो को लाभ मिल सके। जबकि दर्जनो ग्रामीणो का कहना है कि कमीशनखोरी की वजह से यह योजनाएं यहां पर बन्द की गई है।

Related

UP 8201800443727233776

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item