aajtaktimes

प्रदेश में समाज को तोड़ने वाली ताकतों को अंकुश में रखा गया है: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी अपने विकास कार्यों के बल पर चुनाव क्षेत्रों
में जनता के बीच जाती है। जाति और सांप्रदायिकता की नकारात्मक राजनीति से
समाजवादी पार्टी दूर रहती है। विपक्ष को सकारात्मक राजनीति से परहेज है।
सपा के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाज के सभी वर्गों के हितों को
ध्यान में रखकर कार्य किया है। एमएलसी चुनाव में सपा के उम्मीदवार युवा व
साफ छवि के है। सभी लोग उनको मत देकर कामयाब बनाये। उक्त विचार सदर
विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खण्ड देवां में प्रधानगण, पूर्ण
क्षेत्रपंचायत सदस्यगण व सभासदों से सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए
सदर विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि समाजवादी
पार्टी गरीब, नवजवान, दलित व अल्पसंख्यक सभी के लिए योजनाए लागू की है।
प्रदेश में समाज को तोड़ने वाली ताकतों को अंकुश में रखा गया है। प्रदेश
में मतदाताओं ने त्रिस्तरीय पंचायती राज्य चुनावों में समाजवादी पार्टी
की 60 जिला पंचायत अध्यक्ष तथा 623 ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए है।
स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्रों के लिए हुए निर्वाचन में आठ प्रत्याशी
निर्विरोध बीत गये है यह जीत जनता की जीत है। समाजवादी पार्टी प्रारम्भ
से ही गांधी जी के ग्राम स्वराज और डॉ. लोहिया की कल्पनाओं को साकार करने
के लिए प्रयत्रशील रही है। जनप्रतिनिधियों को विकास के अधिकार देने में
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल
में जो पहल की थी उसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे बड़ाने का काम
किया है। जनता का मुख्यमंत्री जी के प्रति जो अटूट भरोसा है, ये चुनाव
परिणाम उसी की पुष्टि करते है।
अन्त में उन्होंने सभी मतदाताओं से स्थानीय प्राधिकारी के चुनाव में
समाजवादी पार्टी के युवा उम्मिदवार राजेश यादव राजू के पक्ष में मतदान
करने की अपील की और दावा किया कि समाजवादी पार्टी के उम्मिदवार भारी मतों
से विजयी होगें।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सपा जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय,
विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा,
गुड्डू यादव पलहरी, सभासद शाफेजुबेरी, विनय प्रधान, विवेक कुमार, श्रवण
यादव, सुशील मिश्रा, सरोज मौर्या प्रधान, इकराम प्रधान, फारूक बीडीसी,
संतोष सिंह आदि लोग उपस्थित थें।

Related

UP 766182511298464624

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item