aajtaktimes

जन स्वाभिमान का हुआ आयोजन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हिन्दुस्तान की राजनीति में आज इतनी गंदगी पैदा हो गयी है। कुछ
राजनैतिक दल जन मानस के मन में जातीयता तथा धार्मिक भावनाओं को भड़का कर
दंगा कराने की कोशिश की जा रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की
जिलाध्यक्ष श्रीमती रुमाना सिद्दीकी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में
जन स्वाभिमान का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय से जुलूस निकाला गया।
जो छाया चौराहे पर पहुंचकर छाया चौराहे पर बनी प्रतिमा पर माल्यापर्ण
किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते
हुये कहा कि केन्द्र सरकार सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत
हिन्दुस्तान के विकास की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार में
कोई भी भ्रष्टाचार नही हो रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कासिम ने कहा
कि  आज जनमानस को जगाने और देश द्रोहियों से होशियार रहने कि जरुरत है।
श्री कासिम ने कहा कि मोदी सरकार में मुसलमानों के हित के लिये कई कार्य
किये हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष
सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने सम्बोधित करते हुये कहा कि जेएनयू प्रकरण में
दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। देश के साथ गद्दारी
करने वाले चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नही जाना चाहिये। इस दौरान राहुल
गांधी, सोनिया गांधी मुर्दाबाद के जमकर नारे भी लगाये गये। इस मौके पर
जुबेर अहमद खान, फराज हुसैन विक्की, ताहिर किदवाई, मो. शमी खान,
सिराजुद्दीन, मो. सलमान, फारुक अंसारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित
रहे।

Related

UP 725213153401959076

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item