aajtaktimes

रेल मंत्री को दी बधाई

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रान्तीय पत्रकार ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मेहरोत्रा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु और उनकी टीम को बधाई दी है। रेल बजट में पत्रकार अब अन्य यात्रियों की तरह ऑनलाइन रेलवे टिकट हासिल कर सकेंगे। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए यह घोषणा की थी। गौरतलब है कि गत 19 नवम्बर 2015 को उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष प्रांशु मिश्र व सचिव नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमण्डल राज्यपाल राम नाईक से मिला था। आज रेल बजट में समिति की इस मांग को रेलमंत्री ने पूरा कर दिया। समिति ने राज्यपाल राम नाईक के साथ-साथ रेल मंत्री सुरेश प्रभु को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related

UP 7143220001137600347

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item