aajtaktimes

अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 1 की मौत, 2 घायल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने रौंद डाला बाइक सवार ने इलाज के दौरान पीएचसी में दम तोड़ दिया। जबकि दुघर्टना में घायल पत्नी व बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात बहराइच जनपद के जरवल कस्बा निवासी रामजी उर्फ बंटी (40) पुत्र त्रिलोकीनाथ अपनी पत्नी सोनी गुप्ता व 15 वर्षीय पुत्री ज्योति के साथ रुदौली में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के टिकवामऊ गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे तीनो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। प्रत्यक्ष दर्शियों की सूचन पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिकैतनगर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रामजी ने दम तोड दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल ज्योति व सोनी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। 

Related

UP 6537128338367924224

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item