aajtaktimes

केन्द्र सरकार के विरुद्ध कुचक्र रच रहे राजनैतिक दल: कासिम


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कुछ राजनैतिक दल जनमानस के मन में जातियता तथा धार्मिक भावनाओं को भड़का कर केन्द्र सरकार के विरुद्ध कुचक्र रच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंखयक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कासिम ने उक्त बातें एक कार्यक्रम में कही। सबका साथ सबका विकास नामक कार्यक्रम में शामिल राजा कासिम ने कहा कि देश द्रोहियों से होशियार रहने की आवश्यकता है। ओछी राजनीति करने वाले लोग देश द्रोहियों का समर्थन करने से भी नही चूक रहे हैं। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। इस अवसर पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राहुल व सोनिया मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सुधीर कुमार सिद्धू सहित सैकड़ो अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 1160631303718831157

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item