aajtaktimes

छात्राओं को मिलेगा सेनेटरी नैपकीन्सः DIOS

जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली ने बताया कि प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या शासकीय/अशासकीय सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालय/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को शासन के निर्देश के अनुपालन में किशोरियों के स्वास्थ्य एवं सम्मान हेतु सुरक्षित माहवारी एवं व्यक्तिगत सफाई को ध्यान में रखते हुये जनपद के शासकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा 6 से 12 तक की किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी नैपकीन्स का वितरण किया जाना है। इसके निमित्त उपरोक्त नैपकिन्स एवं प्रारूप-1 ब्लाकस्तरीय सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को निर्देश है कि अपने ब्लाकस्तरीय सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से उपरोक्त नैपकिन्स प्राप्त करके विद्यालय में छात्राओं को निःशुल्क वितरित करते हुये सूचना भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related

UP 1530473381722768617

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item