युवा यादव महासभा ने कमलेश को बनाया मण्डल अध्यक्ष
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_78.html
जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अवधराज यादव ने कमलेश यादव को मण्डल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है जिसके अन्तर्गत जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर एवं चंदौली की कमान उनके हांथों में सौंपी गयी। इस मौके पर श्री यादव कहा कि जो विश्वास मुझ पर दिखाया है, उसे पूरी ईमानदारी से पूरा किया जायेगा। मण्डल अध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि हम सब मिलकर बिना किसी भेदभाव के गांव-गांव जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे, क्योंकि शिक्षा ही वह हथियार है जिससे हम समाज में फैली गरीबी और असमानता रूपी दानव को जड़ से उखाड़ सकते हैं। अशिक्षा के कारण ही हम सैकड़ों साल तक गुलामी की जंजीर में बंधे रहे। इस अवसर पर नरेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, संजय यादव, सर्वजीत यादव, चतुर्भुज, लालजी यादव, हरिकिशन यादव, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।

