aajtaktimes

जौनपुर के सभी ब्लाकों के प्रमुख पद के दावेदारों ने ठोंकी ताल

सिकरोनी सहित अन्य ब्लाक प्रमुख का निर्विरोध चुना जाना तय
जौनपुर। रविवार को होने वाले ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिये शुक्रवार को जनपद के सभी 21 ब्लाकों पर प्रत्याशियों ने अपने भारी लाव-लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान देखा गया कि जहां प्रत्याशी अपने प्रस्तावक के अलावा भारी समर्थकों के साथ ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर नामांकन किये, वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
सिरकोनी संवाददाता के अनुसार केराकत के सपा विधायक गुलाब चन्द्र सरोज की पुत्रवधू श्रीमती बीना सरोज पत्नी सतीश चन्द्र सरोज ने अपने भारी लाव-लश्कर के साथ सिरकोनी ब्लाक पर नामांकन पत्र दाखिल किया। देर शाम तक किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन पत्र न दाखिल करने पर उनका निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना लगभग तय हो गया है, क्योंकि अभी तक आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इस अवसर पर विधायक गुलाब चन्द्र सरोज, पुत्र सतीश चन्द्र सरोज, जफराबाद विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी, अजय कुमार, आशुतोष सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख नाटे यादव के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग, सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिकरारा संवाददाता के अनुसार महिला व विकलांग प्रत्याशी सहित कुल 4 लोगों ने नामांकन किया जिसके जांच के बाद आरओ संतोष कुमार ने बताया कि सभी पर्चे वैध हैं। विकलांग प्रत्याशी विजय यादव का पर्चा उनके प्रस्तावक ने किया जिनके साथ पूर्व सांसद धनजंय सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही निर्विरोध चुनाव जीतने वाली श्रीमती अनुपमा यादव अपने पति विनय यादव व प्रस्तावक के साथ नामांकन किया। उधर सपा समर्थित पूर्व प्रमुख समरनाथ यादव अपने प्रस्तावक डिम्पल यादव व अनुमोदक उर्मिला के साथ और अरविन्द यादव अपने प्रस्तावक विनोद सिंह के साथ नामांकन किया। सुरक्षा के लिये सिकरारा थाने के साथ अन्य बाहरी फोर्स तैनात की गयी थी जहां अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव भी अपने फोर्स के साथ चक्रमण करते नजर आये।

Related

UP 6175011668226907643

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item