मधुमक्खियों से भरा ट्रक पलटा, एक किमी के दायरे में अफरा-तफरी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_42.html
राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर चूरू के रतननगर कस्बे के पास शुक्रवार दोपहर को मधुमक्खियों से भरा एक ट्रक पलट गया, जिससे इस मार्ग व आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। मधुमक्खियों के हमले के कारण करीब दो दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। वहीं यह मार्ग अवरुद्ध हो गया। घायलों को बड़ी मुश्किल से चूरू के डेडराज भरतीया अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पंजाब नम्बरों का एक ट्रक जयपुर से चूरू की तरफ आ रहा था। उसमें बक्सों में मधुमक्खियां भरी हुई थी, जो कहीं पालने के लिए ले जाई जा रही थी। रतननगर से निकलने के थोड़ी देर बाद ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इससे बक्से टूट गए और उनमें से मधुमक्खियां बाहर आ गईं।