aajtaktimes

सदर विधायक का दिखा जलवा, र्निविरोध होगा बंकी प्रमुख




अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कहते हैं कि सत्ता का विरोध होता है परन्तु सदर विधायक की नीति कहें या उनके मृदुल स्वभाव का प्रतिफल कि बंकी विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख का तीसरी बार र्निविरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। ब्लाक प्रमुखी से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सुरेश यादव ने राजनीतिक परिपवक्वता हासिल होने का सबूत र्निविरोध चुनाव सम्पन्न कराकर पेश कर दिया है। सपा के कद्दावर युवा नेता ने समाजवाद को आत्मसात कर अपनी कुशल राजनीति का जो उदाहरण पेश किया है। वह राजनीतिक सफर में सफलता का इतिहास लिख रहा है। श्री यादव की राजनीति के आगे विरोधियों के सारे दांव फेल नजर आ रहे हैं। बंकी विकास खण्ड की हरिजन आरक्षित सीट पर श्री यादव ने गुलपुरवा मजरे मौथरी निवासी माया देवी को प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया था। शुक्रवार को हुए नामांकन के बाद माया देवी का प्रमुख निर्वाचित होना लगभग तय हो गया है। इससे पूर्व दो बार श्री यादव ने अपनी पत्नी आशा देवी को र्निविरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित कराया है। नामांकन के समय सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, धर्मेन्द्र यादव, प्रमुख आशा यादव, जगदीश यादव, विनोद यादव, बालक राम पाल, अजय बीडीसी, महादेव बीडीसी, राम विलाश, कुलदीप मिश्रा, शालिनी यादव, बसन्त यादव, राजेश वर्मा, धर्मराज वर्मा, अर्जुन सिंह अवधराम यादव, मनोज कुमार, संदीप कुमार, आशीष सिंह आर्यन, सुरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, जयकरन वर्मा, लवकुश वर्मा, अवधराम यादव, राम सरन, अनिरूद्व सिंह, रामसनेही, राकेश कुमार, सन्त राम आदि लोग उपस्थित रहे।

नामांकन पत्र दाखिल
सिद्धौर,बाराबंकी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लाक प्रमुख पद के लिए आज दो लोगो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच के दौरान दोनो नामांकन वैध पाए गए। प्रमुख पद के लिए आज सपा समर्थित रमेश चन्द्र वर्मा के अलावा  बृजेश कुमार वर्मा ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा समर्थित रमेश चन्द्र वर्मा के नामांकन के दौरान क्षेत्रीय विधायक राममगन रावत, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मो. अकील जैदी, भगवन्तलाल रावत, आनन्द यादव, मो. आरिफ व अवधराम यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बसपा प्रत्याशी ने दिखाया दमखम, किया नामांकन
बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी की समर्थित ब्लाक प्रमुख पद देवा की उम्मीदवार ज्योतिसना मौर्या पत्नी इच्क्ष्वाक सिंह ने दल बल के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके साथ में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा, मण्डल कोआर्डिनेटर विजय कुमार, जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम, पूर्व चेयरमैन अरविन्द कुमार मौर्य, प्रभारी रामनगर हफीज भारती, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, आरपी गौतम, विधान सभा अध्यक्ष सदर प्रदीप गौतम, जितेन्द्र वर्मा, मनोज वर्मा उर्फ कक्का, तरूण कुशवाहा, केके वर्मा, मन्चू वर्मा, लम्बरदार आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा ने कहा कि सपा के गुण्डा राज एवं भाजपा के जंगल राज से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है प्रमुख के चुनाव में जिला प्रशासन सपा के ऐजेन्ट के रूप में काम कर रहा है। सपा के गुण्डे बसपा समर्थित प्रत्याशियों व बीडीसी सदस्यों को धमका रहे है। जिसका बहुजन समाज पार्टी डट कर मुकाबला कर रही है। निश्चित तौर पर सपा का सफाया होगा और 2017 में बहन जी उ0प्र0 की मुख्यमंत्री होगी।

रोमांचक होगा प्रमुख पद का चुनाव
मसौली बाराबंकी। ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को अन्तिम समय तक दो दावेदारों ने उम्मीदवारी दाखिलकर चुनाव को रोचक बना दिया है। गुरूवार को पूर्व प्रमुख रईस कुरैषी के नामांकन पत्र खरीदनें के दौरान सपा समर्थित उम्मीदवार यासिर अराफात किदवई के समर्थकों के द्वारा विवाद उत्पन्न करने की दृष्टि से आज भारी पुलिस व्यवस्था के बीच नामांकन सम्पन्न हुआ। दोपहर लगभग 12 बजे सपा विधायक राम गोपाल रावत जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी सपा नेता नसीम कीर्ति , कांग्रेस जिला महा सचिव बीडीसी सदस्य महबूब उर रहमान किदवाई, ग्राम प्रधान सादामऊ प्रेम किषोर वर्मा, मसौली प्रधान प्रतिनिधि जमषेद किदवाई सहित अन्य लाव लष्कर के साथ सपा समर्थित उम्मीदवार यासिर अराफात किदवई उर्फ अरफू मिंया नामांकन दाखिल करने पहुंचे जंहा पर सुरक्षा कर्मियों ने उम्मीदवार के साथ प्रस्तावक अनुमोदक के साथ ले जाकर दो सेटो में नामंकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के अन्तिम समय 2ः30 मिनट पर पूर्व प्रमुख रईस कुरैषी अपने प्रस्तावक व अनुमोदक के साथ पहुंचकर निर्वाचन अधिकरी सुधाकर सिंह के समक्ष पर्चा दाखिल किया। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में दो पर्चे दाखिल होने के बाद अब चुनाव में घमासान होना तय है।

सपा समर्थित प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ किया नामांकन
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर में ब्लाक प्रमुख की अनुसूचित जाति  सीट पर सपा समर्थित उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन करके चुनाव को रोचक दौर में पहुंचा दिया। गौरतलब है कि ब्लाक प्रमुखी की सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित थी। जिस पर मौजूदा ब्लाक प्रमुख मौलाना असलम कासमी ने सपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में रामावती पत्नी कमलेश को चुनाव मैदान में उतार दिया था जिनके निर्विरोध चुने जाने की आशंकायें जहां प्रबल हो रही थी । वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूनम रावत ने अपना पर्चा दाखिल करके चुनाव को एक नया मोड़ दे दिया है।

सिरौलीगौसपुर में उम्मीदवारो ने भरा पर्चा
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। ब्लाक प्रमुख पद हेतु विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर मुख्यालय पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए नामांकन प्रक्रिया अपने निर्धारित समय से शुरू हो गई जिसमें सपा समर्थित उम्मीदवार रामावती पत्नी कमलेश व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूनम रावत  पत्नी सुभाष चन्द्र रावत ने अपने दो-दो सेट नामांकन पत्र चुनाव नामित अधिकारी उपजिलाधिकारी गरिमा स्वरूप के जमा किया। तत्पश्चात् नामांकन प्रपत्रों के जांच किये जाने की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें दोनो उम्मीदवारों के नामांकन प्रपत्र सही पाये गये। मौके का जिलाधिकारी अजय कुमार यादव पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने जायजा ले करके अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विजयंत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मो0 हारून, क्षेत्राधिकारी रामनगर दुर्गेश सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय सिंह यादव, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, सिपाही मनोज कुमार, राजपति आदि सुरक्षा व्यवस्था में काफी मुस्तैद दिखे।

बनीकोडर,दरियाबाद, पूरेडलई में प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु शक्रवार को सम्पन्न हुई नामांकन प्रक्रिया में बनीकोडर, दरियाबाद  एवं पूरेडलई ब्लाक से चार-चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। निर्वतमान ब्लाक प्रमुख चन्द्रशेखर वर्मा ने सर्मथको के साथ ब्लाक पहुंचकर अपनी पुत्रबधू रूची वर्मा का नामाकंन चार सेटो में दाखिल किया इस दौरान पूर्व प्रमुख उर्मिला वर्मा, राधेलालवर्मा, सहित काफी समर्थक मौजूद रहे। श्रीमती वर्मा ने उपजिलाधिकारी प्रभाकांत अवस्थी को नामांकन पत्र सौपा। इसी तरह पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, श्री सिंह ने दो सेटो में अपना नामांकन दाखिल किया इस दौरान वीरेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट, रिंकू सिंह, संतोष सिंह, एवं देवप्रकाश तिवारी सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। यही से दिनेश कुमार एवं जगदम्बा देवी ने भी ब्लाक प्रमुख पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी कड़ी में दरियाबाद ब्लाक में प्रमुख पद के लिए भाजपा नेता विवेकानंद पाण्डेय के भाई देवानंद पाण्डेय भी भारी समर्थको के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंचे तथा दो सेटो में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इस दौरान संतोष सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, मुनेश्वरदत्त मिश्र प्रधान, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सपा समर्थित अजीत प्रताप सिंह उर्फ चमन सिंह ने भी अपने सैकडो समर्थको के साथ ब्लाक पहुंच कर दो सेटो में नामांकन पत्र दाखिल किया इस दौरान कृषि राज्य मंत्री राजीव कुमार सिंह के प्रतिनिधि बच्चा सिंह भी मौजूद रहे। इसी ब्लाक से सज्जनानंद, एवं प्रदीप सिंह ने भी अपना नांमांकन पत्र दाखिल किया। विकास खण्ड पूरे डलई में चार प्रत्याशियों ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है इसमें सपा समर्थित पूर्व प्रमुख दृगपाल सिंह एवं उनके पुत्र रत्नेश सिंह ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सुधीर सिंह के भाई दीपक सिंह एवं उनकी मां मंजू सिंह ने भी यहां से नामांकन पत्र दाखिल किया है समर्थको की भारी संख्या के बीच दीपक सिंह का नामांकन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।नामाकंन के दौरान मंडल कोआर्डिनेटर रामनरायन रावत, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राधेश्याम रावत, सुभाष वर्मा, जवाहर कौशल, पिंकू सिंह, रिंकू सिंह, सुनील सिंह, विपिन कौशल, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 63819665935430122

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item