aajtaktimes

संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला युवक का शव

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक का शव  संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। आग की तरह खबर पूरे इलाके में फैल गयी। मृतक के परिजनो ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सुल्तानपुर निवासी संतराम (35) पुत्र विश्वनाथ का गांव के बाहर अटिया शहीद बाबा की मजार के निकट एक पकड़िया के पेड़ से सुबह 6 बजे लटकता पाया गया। गांव के प्रधान हरिनाथ यादव को किसी ने सूचना दी कि शहीद बाबा की मजार के पास संतराम का शव लटका है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गांव वालों ने शव की शिनाख्त गांव के ही संतराम के रुप में की गयी है। संतराम के भाई विनोद रावत का कहना है कि उसके भाई का गांव के ही एक युवती के साथ कई वर्षो से अवैध सबंध थे। उन्होने यह भी बताया कि मृतक संतराम के जेब से उस युवती का फोटो भी मिला है। भाई विनोद ने हत्या की आशंका जतायी है। बताया जाता है कि उसके हिस्से की एक बीघा जमीन कुछ दिन पहले चार लाख रुपये में बेची थी। संतराम टेण्ट हाऊस का कारोबार करता था। संतराम गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे घर से बिना बताये निकला हुआ था। पूरी रात संतराम घर नही पहुंचा। तो संतराम के परिवार वाले चिंतित होने लगे। तभी सुबह 6 बजे गांव के प्रधान द्वारा सूचना मिली कि संतराम का शव पेड़ से लटका हुआ है। गांव वालों का यह भी कहना है कि संतराम जिस पेड़ से लटका हुआ था। उसकी डाल जमीन से लगभग पांच फुट ऊंची थी। जबकि संतराम डाल को असानी से छू सकता था। आशंका जतायी जा रही है कि संतराम की गला घोटकर हत्या करने के बाद उसे आत्म हत्या रुप देने का प्रयास किया गया है। इस सबंध में सतरिख थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक के परिजनो ने हत्या की आशंका की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी के मुताबिक कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 8301264952016119620

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item