aajtaktimes

अधिवक्ताओं ने MLC टिकट पर पुर्नविचार करने की किया मांग


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राजेश कुमार यादव ‘‘राजू‘‘ को एमएलसी का टिकट दिये जाने के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने कचेहरी परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुये अधिवक्ताओं ने कहा कि स्व राम सेवक यादव के सपा परिवार की उपेक्षा एवं अपमान किया गया है। उन्होने कहा कि मामले में पुर्नविचार कर उनके परिजनो में से ही किसी उपयुक्त व्यक्ति को टिकट दिया जाये। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा सपा द्वारा घोषित प्रत्याशी को जनपद की राजनीति से कोई वास्ता न रखने वाला बताते हुए कहा कि जनपद की राजनीतिक क्षेत्र में स्व राम सेवक यादव उनके अनुज पूर्व मंत्री प्रदीप कुमार यादव एवं डा. श्याम सिंह यादव का अतुलनीय योगदान रहा है। यही नही सपा विचार धारा को मजबूत करने के लिये भी इस परिवार ने बहुत का किया है। और तमाम कुरबानियां दी है। अधिवक्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को प्रेषित पत्र में कहा है कि बारांबकी से विधान परिषद सदस्य हंतु घोषित प्रत्याशी पर पुर्नविचार करते हुए स्व राम सेवक यादव के परिजना में से ही किसी को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित करें। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता भारत सिंह यादव, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बार एसोसिएसन पीएल यादव, भारत सिंह यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, हनोमान प्रसाद वर्मा, एम सरन यादव, मुकेश कुमार, करमवीर सिंह, आनन्द सिंह, काशीराम यादव, राजेश कुमार यादव, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव आदि सैकडो अधिवक्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए। 

Related

UP 2577956103030183955

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item