aajtaktimes

विधायक राम मगन ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण


अजमी रिज़वी
बाराबंकी त्रिवेदीगंज। सपा विधायक राममगन रावत को उस समय तगड़ा झटका लगा जब समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र त्रिवेदीगंज मे औचक निरीक्षण के दौरान एक महिला मरीज ने उनको पहचानने से साफ इंकार कर दिया। जब विधायक ने पूछा मै कौन हूॅ मुझे पहचानती हो तो उस महिला ने कहा मै आपको नही पहचानती हूॅ। महिला की बात सुनकर वहंा पर खडे़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सन्न रह गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्रिवेदीगंज मे सपा विघायक राम मगन रावत के आचौक निरीक्षण से डाक्टरो मे खलभली मच गयी। वही मरीज और तीमरदारो ने विधायक को अपने बीच देख कर हैरान हो गये। अस्पाताल परिसर मे लोगो का ताता लग गया और तीमरदारो की समस्याये सुनी पूछा दवाएं मिल रही हैै लोगो ने कहा हा पर विधायक के एक सवाल पर सभी सन्न रह गये। अस्पताल दवा लेने आयी महिला के पास गये और हाल चाल पूछने के बाद कहा मुझे जानती हो महिला ने कहा मै नही जानती महिला का जबाब सुनकर सपा विधायक सन्न रह गये। विधायक ने डाक्टरो का भी हाल चाल लिया और उनकी भी समस्याये सुनी और फिर वहा से अपने समर्थको के साथ गोमती यादव के नामंकन मे चले गये। फिलहाल विधायक अस्पताल के कार्यशैली से संतुष्ट दिखे और इस अचौक निरीक्षण से लोगो को खुशी हुयी और जाने के बाद लोगो ने खूब सराहना की।

Related

UP 8426735665825549857

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item