aajtaktimes

रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिक से चाचा ने किया रेप

अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। गुरूवार की देर शाम गांव के बाहर तालाब के निकट लगे बेर के पेड़ से बेर तोड़ रही एक नाबालिग मंद बुद्धि बालिका से रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म कर रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया । प्राप्त समाचार के अनुसार मसौली थाना अन्तर्गत ग्राम कजियापुर मजरे मोहम्मद पुर बांहू की एक बारह वर्षीय मंद बुद्धि की बालिका गुरूवार की देर शाम गांव के बाहर तालाब के किनारे लगे बेर के पेड़ सेे बेर तोड़ रही थी मौके पर पंहुचे रिष्ते के चाचा रामू पुत्र सोहन लाल (27) ने सून सान देखकर बालिका को दबोच कर दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया घर पंहुची पीड़िता ने परिजनों को आप बीती बताई जिसपर पीडिता के पिता ने मसौली थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रात में ही आरोपी रामू को बिन्दौरा चौराहे के निकट से धर दबोचा । थाना अध्यक्ष राय सिंह यादव ने बताया कि नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पीड़ित बालिका को चिकित्सीय परिक्षण के लिए भेजा गया ।

Related

UP 5609056530775406365

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item