aajtaktimes

MLC चुनाव सम्पन्न कराने में जुटे DM

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बाराबंकी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र-2016 के निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है। आयोग की घोषणा के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन हेतु मतदान 3 मार्च 2016 को सम्पन्न होगा। निर्वाचन के कार्यो को शीघ्र एवं समय से पूरा करने की दृष्टि से जिलाधिकारी अजय यादव द्वारा प्रभारी, अपर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। प्रभारी, अपर प्रभारी अधिकारी अपने से सम्बन्धित समस्त कार्यो को अपर जिला मजिस्ट्रेट, उपजिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करेगे। शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी एडीएम हरिकेश चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक कुवॅर ज्ञानजंय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद तथा अपर प्रभारी अधिकारी समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट और समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस, निर्वाचन यातायात से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार झा तथा अपर प्रभारी अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी शोभनाथ यादव को नियुक्त किया गया है। मतदान कार्मिक, लेखन सामग्री से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी जिला विकास अधिकारी एके सिंह तथा अपर प्रभारी अधिकारी जिला प्रशिक्षण अधिकारी एसके सिंह को बनाया गया है।

प्रशासन ने कई विभाग के अधिकारियों को मतगणना में लगाया
बाराबंकी। वीडियोग्राफी से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी जगदीप यादव तथा अपर प्रभारी अधिकारी समस्त खण्ड विकास अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर धर्मेन्द्र उपाध्याय तथा जिला मनोरंजन कर कार्यालय के लिपिक एसके मिश्रा को नियुक्त किया गया है। प्रेक्षकगण से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी विपिन सहाय तथा अपर प्रभारी अधिकारी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम राजनाथ सिंह, चिकित्सा से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार तथा अपर प्रभारी अधिकारी फाइलेरिया निरीक्षक केके गुप्ता को बनाया गया है। नामांकन सूचना एवं मतगणना सूचना से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा. विनोद कुमार सिंह तथा अपर  प्रभारी अधिकारी सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर धर्मेन्द्र उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। मतपत्र से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी उप निदेशक कृषि एसपी सिंह तथा अपर प्रभारी अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी लल्लन प्रसाद यादव, मतदाता सूची से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी जिला पंचायतराज अधिकारी अभय कुमार शाही तथा अपर प्रभारी अधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने प्रभारी, अपर प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने दायित्वों से सम्बन्धित कार्ययोजना तैयार कराके 5 फरवरी, 2016 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related

UP 520655314781634509

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item