उत्कृष्ट कार्य करने वालों को DM ने किया सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/dm_10.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट स्थित प्रेक्षागृह में मातृत्व सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया जिसके अन्तर्गत कुल लक्ष्य 38904 के सापेक्ष 44751 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी जिसमें 515 टीमें लगायी गयी थीं। कुल 1860 गर्भवती महिलाओं को पीएचसी/सीएचसी पर उच्च जोखिम वाली चिन्हित की गयीं जिन्हें जांच, दवा, सूई आदि दी गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश यादव ने बताया कि जिले में बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के सयुक्त सहयोग से 115 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त किया गया जिसके लिये जिलाधिकारी द्वारा 44 आंगनवाड़ी, 20 एएनएम, 60 आशाओं को मातृत्व सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने एवं पूरे मनोयोग से कार्य करने के लिये बधाई देते हुये कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिये जिले स्तर के अधिकारी तैनात किये गये थे जिनके द्वारा निरन्तर सुधार की स्थिति की सूचना मिल रही थी। 99 प्रतिशत से कार्यक्रम शुरू होकर अभियान की समाप्ति तक 115 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश यादव व जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव को निर्देशित किया कि आशा एवं आंगनवाड़ी का सम्मेलन शीघ्र बुलायें। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.आरके सिंह ने किया।

