aajtaktimes

बेनी का जन्म दिन आज, तैयारियां पूरी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के जन्मदिन पर गुरूवार को 30 निर्धन कन्याओं के अरमानों को पुख लगेंगें और वह डोलियों से मोहन लाल डिग्री कालेज से दोपहर बाद अपने पिया के घर रवाना होंगी।
श्री राम वाटिका परिवार द्वारा विगत 6 वर्षों से सामूहिक विवाह, निकाह समारोह आयोजित किया जा रहा है उसी क्रम में इस बार भी मोहन लाल डिग्री कालेज में यह आयोजन किया जा रहा है।
इस बार के सामूहिक विवाह, निकाह समारोह में निर्धन कन्याओं में कंचन मरखापुर, अंजली दशहराबाग, रेशमा सीतापुर, मंजू लखपेड़ाबाग, शिमला देवी भेदुआ भिटरिया, मानसी रसौली, रोली सिद्धौर, सरोज कुमारी सतरिख, पूनम असन्दरा, दीपिका मो.पुर, कविता रहिमाबाद जैदपुर सहित 30 कन्याएं शामिल हैं।
तैयारियां जोरो पर:- मोहन लाल डिग्री कालेज में 30 मण्डप बनाए गये हैं। जिसमें कन्याओं को दिये जाने वाले उपहार करीने से सजाये जा रहे हैं। भारी भरकम पंडाल लगाया जा रहा है वहीं लगभग 10 हजार लोगों को परोसने के व्यंजन तैयार किये जा रहे हैं। सामूहिक विवाह, निकाह की तैयारियों का पल पल जायजा, पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा, श्री राम वाटिका के निर्देशक वीरेन्द्र सिंह द्वारा लिया जा रहा है।
जोरदार होगा स्वागत:- पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रतिनिधि मो. शबाह ने बताया है कि बेनी प्रसाद के गुरूवार को हाइवे असैनी मोड़ पहुचने पर जोरदार स्वागत किया जायेगा। जिसमें श्री वर्मा के समर्थक भारी संख्या में भाग लेंगे। असैनी मोड़, कुरौली, पटेल तिराहा, लखपेड़बाग, सतरिख, दशहराबाग सहित स्थानों पर समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। वही नगर के अन्दर कई तोरण द्वार बनाये जा रहे है। जगह जगह स्वागत की तैयारियॉ की जा रही है।

Related

UP 5022033634196981823

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item