aajtaktimes

पैदल पथ 22 फरवरी तक तैयार करा दिये जाये: DM

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। महादेवा के फाल्गुनी मेले की तैयारियों को लेकर डीआरडीए गांधी सभागार में अधिकारियों की बैठक करते हुए जिलाधिकारी अजय यादव ने निर्देश दिया है कि 07 मार्च, को महाशिवरात्रि पर्व है और उससे पहले ही 22 फरवरी, तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाये। महादेवा में 22 फरवरी से कांवरियों व श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता हैै। ऐसी दशा में कांवरियों के सुगमता व नगर में पैदल पथ 22 फरवरी तक तैयार करा दिये जाये। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग खण्ड-3 के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिया कि बैरीकेटिंग व होल्डअप की व्यवस्था कराये। महादेवा मन्दिर में जाने के लिए बैरीकेटिंग को शास्त्री जी के घर से महन्त जी के समाधि तक दक्षिण की तरफ लोहे की जालीदार बैरीकेटिंग तथा सुशील जी महाराज के घर से मन्दिर तक बैरीकेटिंग की जाये। नगर पंचायत रामनगर के अधिशाषी अधिकारी को मेला परिसर की साफ सफाई कराने के निर्देश दिये। बोहनिया तालाब व अभरन तालाब की सफाई व्यवस्था खण्ड विकास अधिकारी सूरतगंज व जिला पंचायत राज अधिकारी तथा ग्राम प्रधान द्वारा कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि स्वास्थ्य के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में दुगंध को कम करने के लिए चूना व ब्लीचिंग पाउडर का पर्याप्त मात्रा में छिडकाव कराया जाये तथा पर्याप्त मात्रा में चिकित्सक व दवाईयां और एम्बूलेंस की व्यवस्था की जाये। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला के सफल आयोजन में तत्पर रहने के निर्देश दिये। वहीं विद्युत विभाग को विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त रखने व नेडा को मेला परिक्षेत्र में सोलर लाईटें ठीक कराने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0रवीन्द्र कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Related

UP 8083732658205632432

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item