aajtaktimes

IG के कड़े तेवर : शाहगंज लूटकांड का 10 दिन में हो खुलासा, अन्यथा होगी कार्रवाई

विवेक कुमार
जौनपुर । जिले में हो रही ताबड़तोड़ लूटकांड को गंभीरता से लेते हुए आईजी जोन वाराणसी एसके भगत ने आज पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने शाहगंज तहसील में हुए भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल के फ्लोर मिल के कर्मचारी से 25 लाख रुपये लूट का पर्दाफाश करने का 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया। आईजी जोन वाराणसी एसके भगत ने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया और बारीकी से एक एक पहलू की जांच की। उन्होंने आजमगढ़ स्थित एचडीएफसी बैंक में जाकर कर्मचारियों से पूछताछ भी किया और सभी पहलूओं पर चर्चा करते हुए उच्चाधिकारियों को इस लूटकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने भुक्तभोगी को आश्वासन दिया है कि जल्द ही लूटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे और लूट का पैसा बरामद किया जाएगा। ऐसा न करने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने पुलिस अधीक्षक शिवशंकर यादव को यह निर्देश दिया कि 10 साल से अपराध में लिप्त अपराधियों की पहचान कराकर उनका पता लगाया जाय कि वे इस समय क्या कर रहे है और कहीं से भी उन्हें शक होता है कि ये अपराध में सम्मिलित है तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय। उन्होंने जिले के सभी सीओ और थानाध्यक्ष को सख्त आदेश देते हुए कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में गश्त तेज करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ता है तो उससे पूछताछ करें। रात में चोरी की घटना पर भी उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बीट के सिपाही अपने अपने क्षेत्रों में यदि गश्त करते हुए नहीं पाये जाय तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुंगराबादशाहपुर में हुए लूटकांड पर भी उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जल्द ही अपराधी अगर गिरफ्तार नहीं किये गये तो थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जितनी भी घटनाएं हुई है सभी का जल्द से जल्द खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शिवशंकर यादव, एएसपी सिटी रामजी सिंह यादव, एएसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस आलाधिकारी मौजूद रहे।

Related

VARANASI 2304953175198970265

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item