रक्तदान शिविर में टीम इंसानियत के सदस्य हुए शामिल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_863.html
बाराबंकी। मानव धर्म सबसे बड़ा धर्म है। मानव की सेवा कर जो आनन्द की अनूभूति होती है। उसकी खुशी ही अलग है। उक्त विचार टीम इंसानियत द्वारा जिला चिकित्सालय मंे रक्तदान करते हुए टीम प्रमुख सुजीत कुमार शाह ने व्यक्त किये। उन्होने आगे कहा कि टीम इंसानियत का गठन मानव की सेवा एवं हित के लिए किया गया है। समाज मे रहकर जरुरतमंदो की मदद करना मानव का धर्म है। उन्होने युवाओ का आवाहन करते हुए कहा कि अगर युवा जागृत होगा। तो देश की तरक्की होगींे। जो कहा वो करके दिखाया। टीम इंसानियत के 101 सदस्यो द्वारा बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान करने मे महिलाएं भी पीछे नही रही। महिलाओ की सहभागिता मुख्य रुप से रही। रक्तदान शिविर में भूपिन्दर पाल ंिसहं, हर्षित शुक्ला, सरदार रिकंल, अमरेश स्वर्णकार, रविन्दर सिंह, कृष्ण कुमार रस्तोगी, नेहा सोनी, अकुंर श्रीवास्तव, विशाल सिंह, अमित सचदेवा, मो0 वैश सलमानी, कुनाल सिंह, रवि नाग, केशव गुप्ता, जयन्त सिंह, देशराज यादव, रेहान, अमरदीप सिंह, मनीष तिवारी, संतोष कुमार आदि लोग प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। टीम प्रमुख ने आगे बताया कि रक्तदान से अलावा समाज से जुड़े सभी कार्यो को करने का संकल्प लिया गया। टीम इंसानियत द्वारा हर 3 महीने के बाद रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा।

