वन्दना को मिली पीएचडी की उपाधि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_461.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद में आयोजित दीक्षान्त समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा शहर के मोहल्ला-कृष्णानगर, निवासी वन्दना मिश्रा सुपुत्री प्रमोद कुमार मिश्रा को हिन्दी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी। वन्दना मिश्रा ने जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज से, हिन्दी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 अनिता सिंह के निर्देशन में ‘‘प्रसाद साहित्य में सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना तथा मानवतावाद’’ विषय पर उल्लेखनीय शोधकार्य पूर्ण किया।

