aajtaktimes

MLC के दो नामांकन पत्र दाखिल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधान परिषद चुनाव में बसपा प्रत्याशी के कूदने से चुनाव के रोमांचक होने की जहां उम्मीदें बढ़ गयी हैं तो वहीं भाजपा सहित कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिये हैं। इससे पहले सम्पूर्ण हुए प्रमुख पद के एकतरफा चुनाव ने चुनावी माहौल को ठण्डा बनाये रखा। बृहस्पतिवार को प्रदेश के कद्दावर नेताओं में शुमार सपा महासचिव की अगुवाई में युवा नेता राजेश यादव ने विधान परिषद सदस्य का नामांकन पत्र दाखिल किया। दाखिले के समय जहां घंटो तक राहगीर जाम से जूझते रहे वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में पहुंचकर सपा की एकजुटता का एहसास कराया। जनपद के समस्त मंत्री, विधायक सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। नामांकन के समय स्वतंत्र प्रभार मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवाई, कृषि राज्यमंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक सुरेश यादव, जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, हैदरगढ़ विधायक राम मगन रावत, सुबेह चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी अदनान हुसैन, जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद, जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह सहित कई दिग्गज सपाई मौजूद रहे।


नामांकन से ठप आवागमन
बाराबंकी। सपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए सैकड़ों वाहनों से शहर का आवागमन ठप सा हो गया। फैजाबाद लखनऊ हाइवे से लेकर छाया चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा व स्टेशन चौराहे पर वाहनों की दीवाल सी खड़ी हो गयी। जिसको लेकर हजारों की सख्ंया में राहगीर बदहाल दिखे।

चाक चौबंद पुलिस
बाराबंकी। विधान परिषद चुनाव को लेकर नामांकन के समय सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। कचेहरी परिसर को जोड़ने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरीकेटिंग लगायी गयी।

शंख ध्वनि से स्वागत
बाराबंकी। विधान परिषद सदस्य के नामांकन के लिये कलेक्टेªट पहुंुचने पर शंख ध्वनि से स्वागत किया गया। उत्साहित पंण्डित ने वापसी तक शंख बजाकर राजेश यादव ‘‘राजू‘‘ की कलाई में कलावा बांधकर विजय श्री का आशीर्वाद दिया।


पूर्व मंत्री के साथ बसपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन
बाराबंकी। प्रमुखी चुनाव से दूरी बनाने वाली बहुजन समाज पार्टी ने एमएलसी पद पर दमदारी से लड़ने का संकेत देते हुए पूर्व मंत्री के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशी मनोज कुमार वर्मा उर्फ कक्का सदस्य विधान परिषद् का नामांकन के समय जोन कोआर्डिनेटर, पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा, दिनेश चन्द्रा सहित सैकड़ों की संख्या में बसपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मोैके में प्रमुख रूप से मण्डल कोआर्डिनटर विजय कुमार, रामनरायन रावत, विश्राम रावत, पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत, जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत शीला सिंह वर्मा, सुरेन्द्र सिंह वर्मा, पूर्व विधायक गीता गौतम, हफीज भारती प्रभारी रामनगर, आर0पी0 सिंह, सुधीर सिंह, राकेश कर्रा, मुस्ताक प्रधान, अनन्त कुमार वर्मा, अरविन्द मौर्या पूर्व चेयरमैन, इज्छावक मौर्या, विक्रम गौतम, देवीशरण वर्मा, शिव भजन गौतम, मो. मोहसिन, नसीम अंसारी, सगीर सलमानी, उमेश मिश्रा, प्रदीप गौतम वि.स. अध्यक्ष सदर, सलमाल सल्लू, विन्द्रा प्रसाद वर्मा, सत्यदेव रावत, अर्पित शर्मा, तरूण कुशवाहा, दीपक सैनी, बीएल गौतम, रजत मौर्या, जावेद खान, अयोध्या मौर्या, ताज बाबा रईन, जवाहर लाल वर्मा, अशोक रावत, अनूप वर्मा, आरडी राव, आसिफ खान, विकास श्रीवास्वत, साहब शरण पटेल, एके वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 7535464317736987749

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item