शिराज-ए-हिंद महोत्सव 13 व 14 को
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/13-14.html
जौनपुर। सामाजिक संस्था जन गण मन द्वारा 9वां शिराज-ए-हिंद महोत्सव 13 व 14 फरवरी को नगर पालिका के टाउन हाल के मैदान पर मनाया जायेगा। कन्या भ्रूण हत्या, आतंकवाद, एड्स उन्मूलन की रोकथाम व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये यह कार्यक्रम सुनिश्चित है। इसमें लखनऊ, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके लोगों को जागरुक करेंगे। साथ ही संस्था द्वारा जौनपुर के लालों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने जनपद का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का उद्घाटन 13 फरवरी को कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव करेंगे जहां विशिष्ट अतिथि के रुप में राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव, जगदीश सोनकर, हनुमान प्रसाद सिंह रहेंगे तथा अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव करेंगे। इसी तरह 14 फरवरी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डीजी होमगार्ड रंजन द्विवेदी, एसपी सिंह प्रमुख सचिव नगर विकास, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह, आरक्षी अधीक्षक सुल्तानपुर, जिलाधिकारी वाराणसी राजमणि यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन करेंगे। इस आशय की जानकारी संस्थाध्यक्ष असलम शेर खान व मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैनी ने संयुक्त रूप से दी है।

