aajtaktimes

मंत्री गोप ने MLC चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने की किया अपील

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । सदर क्षेत्र में नगर पालिका परिषद् के समस्त सभासद ग्राम्य विकास मंत्री  अरविन्द कुमार सिंह "गोप"  के आवास पर आये और सबने एकमत होकर बाराबंकी निकाय विधानपरिषद पद प्रत्याशी राजेश यादव "राजू" को अपना समर्थन देने को कहा तथा समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था जताई  ।
मंत्री गोप ने सभासदों की इस बैठक को संबोधित करते हुए सभी उपस्थित  सभासदों से कहा कि आज समाजवादी पार्टी की सरकार में  मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में विकास की बयार उत्तर प्रदेश में चल रही है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प  अखिलेश यादव ने लिया है उस संकल्प को हम सबको मिलकर पूरा करना होगा और ये विधानपरिषद सीट जिताकर अपना योगदान और समर्थन देना होगा जिससे बाराबंकी में जो विकास के काम हो रहे हैं उनको और रफ़्तार दी जा सके ।
इस मौके पर उपस्थित विधान परिषद् पद प्रत्याशी  राजेश यादव "राजू" ने सभी सभासदों को माला पहनाकर उनका स्वागत  किया और सबको इस समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस मौके पर सदर विधायक सुरेश यादव, समाजवादी पार्टी बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह सहित अंय नेता मौजूद थे ।

Related

UP 3524724945624173515

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item