सपा प्रत्याशी परवेज़ अली को जिताने के लिए कड़ी मेहनत करें कार्यकर्त्ता : शहज़ाद आब्दी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_529.html
अजमी रिज़वी
अमरोहा । समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शहज़ाद आब्दी के आवास मोहल्ला बंगला में बैठक
का आयोजन किया गया। इसमें शिया धर्म गुरु व आल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष
मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर साहब क़िबला के निधन पर शोक व्यक्त किया गया । आब्दी ने कहा देश
ने एक महान हीरा खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उसके बाद कार्यकर्ताओ को
संबोधित करते हुए श्री आब्दी ने कहा कि सपा प्रत्याशी परवेज़ अली को जिताने के लिए कार्यकर्त्ता
कड़ी मेहनत करें प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो को लोगो तक पहुचाएं और सपा
प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर न छोड़ें उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओ
को अपने साथ ले कर चल रहे है। जिससे युवाओ में अधिक उत्साह है। उन्होंने उम्मीद जताई है के
आगामी विधानसभा चुनाव में 70 प्रतिशत युवाओ को टिकट दिए जायेंगे। उन्होंने कहा की प्रदेश की
सपा सरकार में प्रत्येक वर्ग के लिए काम किया जा रहा है। सपा सरकार में तेज़ी से विकास कार्यो
को गति दी जा रही है। बैठक में उपस्थित ज़िला बिजनौर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के ज़िला
अध्यक्ष सैफ जाफरी ने कहा उनके दरवाज़े हर समय खुले हुए है। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या ले
कर उनके पास आ सकता है। जनता की सभी समस्याओ से सम्बंधित विभागों से समाधान कराया
जायेगा। बैठक के बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यूथ ब्रिगेड शहज़ाद आब्दी और बिजनौर ज़िला
अध्यक्ष यू. स. सैफ जाफरी ने संयुक्त रूप से कई गाँवो का दौरा किया और सपा प्रत्याशी के पक्ष में
वोट मांगे। सपा यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष हैदर मेहदी ज़ैदी, कैबिनेट मंत्री महबूब अली के
प्रतिनिधि अली रज़ा बबलू, नवाब इंतज़ार हुसैन, सलीम ज़ैदी, वकील बाबर ज़ैदी आदि लोग मौजूद रहे।