aajtaktimes

UP पुलिस के मुखिया पहुंचे फतेहपुर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई ढ़ाई करोड़ की दुश्साहसिक लूट की घटना ने प्रदेश पुलिस की नींद उड़ा दी है। कोतवाली पहुंचे आईजी ए सतीश गणेश ने स्वीकार किया है कि उक्त घटना उनके कैरियर की सबसे बड़ी घटना है। उन्होने दावा किया है कि घटना के खुलासे तक डीआईजी वीके गर्ग फतेहपुर में कैम्प करेंगे। आईजी ने जनता से अपील की है कि इस घटना से सम्बन्धित अगर कोई भी जानकारी किसी को मिलती है तो वह सीओ, एएसपी, एसपी व डीआईजी को उपलब्ध करा सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। विदित हो कि फतेहपुर कस्बे में विगत शनिवार को दिन दहाड़े आधा दर्जन नकाब पोश बदमाशों ने मेंथा आयल के व्यापारी के घर में परिजनों को बंधक बनाकर ढ़ाई करोड रुपये लूटकर फरार हो गये थे।  पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने ढ़ाई करोड़ की लूट की है। तहसील फतेहपुर क्षेत्र में एक सप्ताह के अन्दर लूट की आधा दर्जन घटना बदमाशों ने अंजाम दिया है। मामला कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला ब्रहम्नी टोला निवासी धनेन्द्र जैन जो मेंथा आयल के बड़े व्यापारी माने जाते हैं। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे छः बदमाश धनेन्द्र जैन के घर में घुस गये। दो बदमाश घर के बाहर मोटर साइकिल पर बैठे आस-पास के लोगों की निगरानी कर रहे थे बाकी शेष चार बदमाश घर में मौजूद धनेन्द्र की सास और उसकी पत्नी रेखा रानी जैन व उसकी नौकरानी को बंधक बना लिया और रेखा रानी व उसकी मां के शरीर से सोने के जेवर उतार लिये तथा तिजोरी की चाभी लेकर उसमें रखे करोड़ो रुपये व जेवर लूट लिये। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया। आईजी ने डीआईजी को घटना के खुलासे तक कैम्प करने का निर्देश दिया है।

Related

UP 1803715674088387369

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item