ज़मीनी विवाद में चली गोली , 1 घायल , BHU रेफर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/1-bhu.html
जौनपुर के लाईन बाजार थाना इलाके के मियापुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने एक युवक को गोली मार दी | गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया है | इस मामले में पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में ले लिया है और उनके असलहे को भी जब्त कर लिया है |
नगर के लाईन बाजार थाना क्षेत्र के मियापुर स्थित सूर्यबली पब्लिक स्कूल के सामने की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था | आज सुबह जब स्कूल के प्रिंसिपल वहा पहुचे तो पड़ोस के ही कुछ लोगो को जमीन पर अवैध निर्माण करता देख उन्हें रोकने का प्रयास किया | दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा की स्कूल प्रशासन के तरफ के तीन युवक हाथापाई पर उतर आये उसके बाद उसी में से एक युवक ने अपनी लाईसेंसी रायफल से गोली चला दी | गोली पंकज नामक युवक के सिने में लगी | आनन फानन में लोगो ने पंकज को जिला अस्पताल पहुचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिय | सुचना पर पहुची पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके रायफल को भी जब्त कर कर क़ानूनी कार्रवाई में जुट गई है |

