युवक की धारदार हथियार से हत्या,खेत में मिला शव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_858.html
जौनपुर के महराजगंज थाना इलाके के घोसिला गाँव में अज्ञात बदमाशो ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव को पास के खेत में फेक दिया | सुबह युवक की लाश देख इलाके में सनसनी फ़ैल गई | सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है | पुलिस के मुताबिक केशव राम भेड़ पालन का काम करता था देर रात जब केशव घर नही पंहुचा तो परिजनों ने पुलिस को सुचना दी जिसके बाद पुलिस ने काफी तलास कर भेड़ो को तो बरामद कर लिया था लेकिन केशव का कोई पता नही चला सुबह उसकी लाश खेत में मिली जिसकी जाँच शुरू हो गई है | साथ एस पी ने ये भी बताया की इस मामले में ग्रामीणों ने रात में एक संदिग्ध युवक को पकड कर पुलिस के हवाले किया था जिसे संजीव नाम के दरोगा ने बिना जाँच के छोड़ दिया जिस पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने तत्काल संजीव को लाईन हाजिर कर दिया है और जाँच एसपी ग्रामीण को सौप दिया है |

