aajtaktimes

101 व्यापारियो ने ग्रहण की व्यापारी सदस्यता


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल नगर इकाई द्वारा शहर मे
चलाये जा रहे 10 दिवसीय सदस्यता अभियान के छठें दिन 101 व्यापारियो ने
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान
में शहर के व्यापारियो ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार
शाह के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के छठें दिन 101 युवा व्यापारियो
ने व्यापार मण्ड़ल की संदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने कहा
कि व्यापार मण्ड़ल व्यापारियो की समस्याओ के समाधान के लिए निरन्तर
प्रयासरत है। जिलाध्यक्ष पवन जैन ने शहर मे नगर इकाई द्वारा चलाये जा रहे
सदस्यता अभियान कार्य की सराहना की। अभियान मे रवि नाग, हर्षित शुक्ला,
मुदित अस्थाना, आकाश श्रीवास्तव जादू, मंयक जायसवाल, सरदार रिंकल,
ओवैश्य, वैश सलमानी, प्रिन्शू सोनी, हर्षित शर्मा, देशराज यादव, गोबिन्द
यादव, विक्की गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Related

UP 740161334442915406

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item