aajtaktimes

मुलायम के घर आएगी एक और राजलक्ष्मी, 10 को भतीजे आदित्य की शादी

मुलायम के घर बहू बनकर आनेवाली राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह मूलतः आजमगढ़ के लालगंज तहसील के रहने वाले हैं और कंस्ट्रक्शन के काम में हैं।समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के घर एक नई दुल्हन वाली हैं। खबर है कि मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आदित्य की शादी 10 मार्च को राजलक्ष्मी से होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले मुलायम के पोते तेज प्रताप की शादी लालू प्रसाद यादव की बेटी से हुई थी जिनकी पत्नी का नाम भी राजलक्ष्मी है। बीते 17 फरवरी को आदित्य और राजलक्ष्मी की सगाई हुई है। सगाई समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। खबरों के मुताबिक लखनऊ के लोकप्रिय जनेश्वर मिश्र पार्क में शादी के बाद रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related

UP 5006901074888612667

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item