aajtaktimes

दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, 40 पिस्तौल बरामद

लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस ने आज अलीगढ में दो हथियार तस्करों के पास से बडी संख्या में असलहों की बरामदगी के बाद गिरफ्तार कर लिया।
राज्य पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने बताया है कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एटीएस और अलीगढ पुलिस की संयुक्त टीम ने आज दोपहर बाद बन्नादेवी इलाके में छापा मारा और 40 पिस्तौलों की बरामदगी के बाद करमवीर सिंह और कालीचरन नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर नेपाल के जरिए बिहार और मध्यप्रदेश में असलहों की तस्करी करते रहे है।

Related

UP 2206392503240713296

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item