14 पेटी अवैध शराब के साथ चार को भेजा जेल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/14_11.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आबकारी, क्राइम व पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के साथ
गोण्डा जनपद में छापा मारकर चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस
लाइन के सभागार में पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने प्रेस वार्ता के दौरान
बताया कि मुखबिर की सूचना पर मलूकपुर पुल से दो लोगों को दो पेटी अवैध
शराब के साथ हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तार किये गये पंकज जायसवाल व
अमरदीप की निशानदेही पर गोण्डा जनपद के कटरा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले
पहाड़ापुर गांव के लल्लू जायसवाल की सरकारी देशी शराब की दुकान के पीछे
स्थित गोदाम से ठाकुर प्रसाद गुप्ता के कब्जे से 82 पेटी, 80 पउवा देशी
शराब बरामद की गयी।
उक्त मामले का मुकदमा देवां कोतवाली में दर्ज किया
गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर ही इनायतपुर में सतीश कुमार चौहान के
हाते से 28 पेटी व दो-दो पेटी पंकज व अमरदीप से बरामद की गयी। अभियुक्तों
ने बताया कि रगड़गंज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा के निवासी लल्लू जायसवाल की
कटरा स्थित दुकान से नकली शराब विभिन्न स्थानो पर सप्लाई की जाती थी।
अमरदीप ने बताया कि उसके मामा अजय उर्फ भोला जायसवाल निवासी टिकैतगंज
थाना कुर्सी, हड़ियाड़ा प्रांत से शराब मंगा कर किसी गोपनीय स्थान पर रखते
थे। सीसियों के ढक्कन, रैपर बदलकर लल्लू जायसवाल के गोदाम में रखा जाता
था। वहीं से उक्त अवैध शराब की सप्लाई की जाती थी। पुलिस टीम में देवा
कोतवाली निरीक्षक जावेद खां, आबकारी निरीक्षक रविशंकर सिंह, विवेक कुमार
सिंह, शिवनेत्र सिंह, सर्विलांस सेल के दिलबहार यादव, बृजनाथ द्विवेदी,
रमेश उपाध्याय, स्वाट टीम के सुनील यादव आदि लोग शामिल थे। एसपी ने पुलिस
टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत
किया है।