aajtaktimes

चौकीदार का परिवार भुखमरी की कगार पर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। डी.आर.डी.ए के दैनिक भोगी कर्मचारी को नाजिर ने साजिश रच कर
बाहर का न सिर्फ रास्ता दिखा दिया। बल्कि आनन फानन अपने भतीजे की
नियुक्ति भी करा दी। पांच वर्षो से चौकीदारी कर रहे कर्मचारी का परिवार
भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।  भुक्त भोगी ने परियोजना निदेशक सहित
उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती
पत्र में सुरेशचन्द्र निवासी बबुरिहा जैदपुर ने लिखा है कि वह एक जुलाई
11 से जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में दैनिक वेतन भोगी चौकीदार के पद पर
कार्य कर रहा है। हाल ही में नाजिर के पद पर आये मंशाराम के साजिशन 26
जनवरी 16 को कार्यालय से गायब दिखाकर अपने भतीजे शिवकैलाश को तैनाती दे
दी। जकि 26 जनवरी को जिलाधिकारी के झण्डा रोहण की तैयारी में मंशाराम ने
लगा रखा था। सुरेश का आरोप नाजिर द्वारा की गयी साजिश के चलते न सिर्फ वह
बेरोजगार हो गया बल्कि उसका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
सुरेश ने परियोजना निदेशक, जिलाधिकारी सहित मण्डलायुक्त व मुख्य सचिव को
पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगायी है।

Related

UP 4850727160816433382

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item