aajtaktimes

गांधी भवन से निकली सद्भावना यात्रा, जगह-जगह स्वागत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम-ईश्वर अल्लाह तेरे नाम
सबको सम्मति दे भगवान के उद्घोष के साथ सद्भावना यात्रा प्रारम्भ हुई।
यात्रा का कई स्थानो पर भव्य स्वागत किया गया। सदभावना समिति द्वारा
पन्द्रहवीं सदभावना यात्रा गांधी भवन के सामने से गांधी प्रतिमा को
माल्यापर्ण करने के पश्चात यात्रा रवाना हुई। सदभावना समिति के अध्यक्ष
सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव एड. की अध्यक्षता में शबनम वारिस के नेतृत्व में
एवम गांधी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, पूर्व जिलाबार एशोसिएशन के
अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, अल्प संख्यक आयोग के चेयरमैन इजहार हुसैन,
पाटेश्वरी श्रीवास्तव, महफूज आलम एड, राजीव रंजन एड, मानवेन्द्र कुमार
एड, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मन्नू दीक्षित, रामकैलाश वर्मा, अखिलेश
कुमार वर्मा, आकाश श्रीवास्तव आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थित थे। यात्रा का
जहांगीराबाद तिराहे पर महेश गौतम ने स्वागत किया तथा ग्राम चन्दौली में
ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात छपरा स्कूल के पास
वंशीलाल गौतम, गुड्डू राजेन्द्र अखिलेश, द्वारा स्वागत किया गया कौमी
एकता गेट पर रसूल अहमद वारसी द्वारा फूलमाला से तमाम लोगों के साथ
उपस्थित होकर स्वागत किया।

Related

UP 3707662368308329373

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item