व्यापार मण्डल का सदस्यता अभियान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_992.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मण्डल के मण्डल प्रभारी नवीन
शर्मा ने सदस्यता अभियान में सम्मिलित होकर व्यापारियों से जन सम्पर्क
किया। उन्होंने कहा संगठन के तीन दिन के सदस्यता अभियान में जिस तरह से
संगठन ने जन सम्पर्क किया और व्यापारियों को संगठन से जोड़ा उससे
जिलाध्यक्ष रोहितास्व दीक्षित मनु भैय्या ने बड़ी मेहनत और लगन का काम
किया। अध्यक्ष रोहितास्व दीक्षित ने बताया कि आज सदस्यता अभियान के
अन्तिम दिन कुल 110 व्यापारी से जन सम्पर्क कर सदस्य बनाया। तीन दिन के
सदस्यता अभियान में कुल 345 सदस्य बने। अन्त में श्री दीक्षित ने बताया
कि अगला जन सम्पर्क व सदस्यता अभियान होली के बाद गांवों व कस्बों में
होगा। सदस्यता अभियान में जिलाउपाध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, हेमन्त
श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मदन गुप्ता, नगर अध्यक्ष अकील, महफूज भाई, राजन
श्रीवास्तव, आनन्द, आयुष गुप्ता, उत्तम कौशल मसौली ब्लाक अध्यक्ष संजय
वर्मा, रूपेश जैन आदि लोग उपस्थित थे।


