aajtaktimes

सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बीती रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुये सड़क हादसे में दो
लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल अवस्था
में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात
शादी समारोह से वापस लौट रहे दो बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गये।
जिसमें रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के पूरेकाली भगतपुरवा निवासी कमलेश
कुमार यादव पुत्र राम मनोहर अपने चाचा साहेब लाल के साथ हैदरगढ़ के भगोला
गांव में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। असन्द्रा थाने के
मुसेहरी गांव के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित टैम्पों ने टक्कर मार दी।
जिससे दोनो गंभीर रुप से घायल हो गये। प्रत्यक्ष दर्शियों की सूचना पर
पुलिस ने दोनो को सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया। जहां कमलेश ने दम
तोड़ दिया। दूसरी घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास हुई
जहां शादी समारोह से वापस लौट रहे राजेन्द्र पुत्र शिवशरण निवासी
रामनिवासपुरवा की बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें बाइक पर
सवार राजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि साथी मनोहर गंभीर रुप से
घायल हो गया। मनोहर को पीएचसी ले जाया गया जहां हालत बिगड़ती देख मनोहर को
ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनो युवकों के शवों को
पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Related

UP 6580843561475803123

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item