लखनऊ की आयकर टीम ने निजी हास्पिटल में मारा छापा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_374.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर के प्रतिष्ठित व नवनिर्मित हास्पिटल में लखनऊ व बाराबंकी
आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। खबर लिखे जाने तक हास्पिटल
परिसर में कागजों की जांच पड़ताल जारी है। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे
आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। जिससे हास्पिटल
परिसर में हड़कम्प मच गया। आयकर की टीम ने पहुंचते ही मरीजों के साथ आये
हुये तीमारदारों को बंधक बना लिया। अन्दर आयकर की टीम ने तो बाहर का
मोर्चा कोतवाली पुलिस ने संभाल लिया। तीमारदारों व मरीजों के मोबाइल फोन
कब्जे में ले लिये। कुछ समय के लिये तो ऐसा लगा कि हास्पिटल आतंकवादियों
के कब्जे में चला गया है। परन्तु आयकर विभाग की टीम ने सारे मोबाइल अपने
कब्जे में करने के बाद मरीजों व तीमारदारों को आस्वास्थ्य किया कि वह लोग
हास्पिटल की जांच करने के लिये आये हैं। मरीजों व तीमारदारों को परेशान
होने की आवश्यकता नही है। विभाग द्वारा छापेमारी की खबर से मरीजों व
तीमारदारों को तो राहत मिल गयी। परन्तु अस्पताल के डाक्टर नर्स व अन्य
स्टाफ के लोग हल्कान रहे। छापामारी की सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों
के प्रवेश पर भी आयकर टीम ने रोक लगा दी। काफी नोक झोक के पश्चात भी
मीडिया कर्मियों को अन्दर जाने नही दिया गया। मरीजों के तीमारदार खाने की
टिफिन व दवाईयां लेकर बाहर टहलते रहे। देर शाम मरीजों के तीमारदारों में
फैले आक्रोश को देखकर पुलिस टीम ने एक-एक व्यक्ति को अन्दर जाने की
अनुमति दी। इस सम्बन्ध में जिला आयकर अधिकारी शिफाली से सम्पर्क का
प्रयास किया गया परन्तु मोबाइल फोन रिसीव नही किया गया।

