किसी साजिश का हिस्सा तो नही छापा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_265.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आयकर टीम के छापे में की जा रही कार्यवाही को मीडिया से छुपाने
की चर्चा होते ही यह चर्चा भी आम हो गयी कि नर्सिंग होम संचालक को
राजनीतिक मोहरा तो नही बनाया जा रहा है। क्योंकि डाक्टरों में चर्चा है
कि सत्ता पक्ष से जुड़े एक नर्सिंग होम संचालक व छापेमारी के शिकार
नर्सिंग होम के संचालक में छत्तीस का आकड़ा चल रहा है। ऐसे में छापे की यह
कार्यवाही सत्ता की हनक का परिणाम न हो।
छात्रों का किराया माफी निर्णय गांव गरीब का विकास
बाराबंकी। राम जानकी नगर में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में सरकार
द्वारा कराये गये कामों की प्रशंसा की गयी। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यशवंत
सिंह यादव की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री
द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के बसों का किराया माफ
करने के निर्णय का स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री को बधाई दी गयी। बैठक
में जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आने
वाले 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार दोबारा बने। उत्तर
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का जो
संकल्प लिया था इसे सा अक्षर पूरा कर रहे हैं। जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ
की तरफ से मुख्यमंत्री को कोटि कोटि बधाई। इतिहास इस बात का गवाह रहेगा
कि समाजवादियों का समाजवाद। बैठक में मुख्य रूप से सुधीर वर्मा, अशोक
कश्यप, प्रेम गुप्ता, राजूराज, शिवशंकर, प्रेम यादव, अनिल कुमार गुप्ता,
अश्वनी कुमार, अभिशेक वर्मा, विकास मौर्या, अशफाक अली, शकील अंसारी,
सुधीर कुमार यादव, पप्पू यादव, सरवण कुमार, दिनेश कुमार, गौरव सिंह आदि
लोग उपस्थित रहे।

