लखनऊ में होली के हुड़दंग में 17 मरे, 750 घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/17-750.html
लखनऊ में होली पहली बार दो दिन मनायी गयी। 23 मार्च को अधिकांश इलाकों में रंग खेला गया तो 24 मार्च को भी लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाया। इस दौरान नशाखोरी ने होली का उल्लास फीका कर दिया। शहर के अलग-अलग स्थानों में हुए हादसों में 17 लोगों की जान चली गई जबकि 750 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सबसे अधिक जानें सड़क हादसे में गयीं। दो सगे भाई पानी में डूब गए। हुड़दंग के बीच कई जगह मारपीट भी हुई जिसमें अनेक जख्मी हो गए। घायलों की भीड़ उमड़ने से अस्पतालों की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। ट्रॉमा सेंटर, सिविल अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, लोकबन्धु अस्पताल और लोहिया की इमरजेंसी में अलर्ट घोषित किया गया।

