देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है : कन्हैया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_442.html
हैदराबाद (एएनएस)। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आज इरादा जाहिर किया कि वह जातिवाद और आर्थिक असमानता के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे । हालांकि, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में चुनाव प्रचार करने से इनकार कर दिया ।
दलित छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के मुद्दे पर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए आए कन्हैया को कल हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय :एचसीयू: परिसर में दाखिल होने से रोक दिया गया था । कन्हैया को आज उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब एक शख्स ने ''संवैधानिक अधिकार'' विषय पर आयोजित एक सेमिनार के दौरान उन पर जूता फेंक दिया । हालांकि, वह जूता कन्हैया को नहीं लगा और मंच से ठीक आगे जाकर गिरा ।

