20 मार्च तक लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण होः डीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/20.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कामधेनु, मिनी कामधेनु आदि की बैठक हुई जहां मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह ने लाभार्थियों एवं बैंक अधिकारियों का पत्रावली के बारे में अद्यतन जानकारी जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया। इस पर जिलाधिकारी ने 20 मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। साथ ही उन्होंने ऋण लेने में रूचि न लेने वालों को लिखित सूचना देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

