aajtaktimes

सर्राफा व्यवसाईयों का बारहवें दिन भी हड़ताल जारी, आंदोलित


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सर्राफा व्यवसाईयों की हड़ताल 12 वें दिन भी जारी रही। आज
सर्राफा व्यापारियों ने नगर के घण्टाघर चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर वित्त
मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका और स्वर्ण आभूषणों पर उत्पात कर हटाये
जाने की मांग की। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा स्वर्ण आभूषणों पर
उत्पात कर लगाया गया है और जिसके विरोध में नगर के सर्राफा व्यवसाइयों ने
अपने प्रतिष्ठानों के शटर डाउन कर बारह दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
बाराबंकी सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी, महामंत्री
अनिल रस्तोगी व कोषाध्यक्ष शशि शेखर गुप्ता के नेतृत्व में सर्राफा
व्यवसाईयों ने घण्टाघर से धनोखर तक प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार व
वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुतले को
जूते चप्पलों से पीटते हुये धनोखर चौराहे पर पुतला फूंका और कहा कि
स्वर्ण आभूषणों पर एक्साइज कर उत्पात कर हटाने की शीघ्र घोषणा करें।
अन्यथा पांच राज्यों के चुनाव में उन्हे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने यह भी कहा कि यदि समय रहते सरकार ने उत्पात कर
हटाने की घोषणा 17 मार्च तक नही की तो देश भर के सर्राफा व्यवसायी एवं
कारीगर दिल्ली पहुंचकर जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन करने
वाले सर्राफा व्यपारियों में प्रमुख रुप से अजय रस्तोगी, राजू वर्मा,
श्याम जी गुप्ता, राकेश रस्तोगी, सुनील द्विवेदी, कौशल किशोर सोनी,
रामनाथ सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6790063932470423069

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item