1867 व्यापारियो ने अभियान के दौरान ग्रहण की सदस्यता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/1867.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल नगर अध्यक्ष सुजीत शाह
द्वारा शहर मे चलाये जा रहे 11 दिवसीय सदस्यता अभियान का शनिवार को समापन
हो गया। अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले व्यापारियो को सम्मानित भी
किया गया। जो कहा वो किया की तर्ज पर काम करने वाले व्यापारी नगर अध्यक्ष
ने 11 दिवसीय अभियान में शहर के 1867 व्यापारियो को सदस्यता दिलाकर एक
जुट किया। और विश्वास दिलाया कि व्यापारिक व्यवधान में पूरा व्यापार
मण्ड़ल एक परिवार की भांति सभी सदस्यो के साथ कधें से कधा मिलाकर खड़ा
रहेगा। अभियान मे जुड़े सभी सदस्यो के लिए व्यापारी हेल्पलाइन नम्बर
7080272829 भी जारी किया गया।
अभियान मे सक्रिय योगदान देने वाले
महामंत्री सरदार रिंकल, फैजउररहमान, मंगेश साहू, रवि नाग, हर्षित शुक्ला,
देशराज यादव, मंयक जायसवाल, हर्षित शर्मा, मुदित अस्थाना, आकाश जादू,
कृष्ण कुमार रस्तोगी, पिन्शू सोनी, अमित सचदेवा, कुनाल सिंह, आशू गुप्ता,
अमरेश स्वर्णकार, वैश सलमानी, मो0 सलमान, मृणाल त्रिपाठी, रविंशंकर समेत
आदि व्यापारियो का जिलाध्यक्ष पवन कुमार जैन, प्रदेश मंत्री अनुपम
अग्रवाल एंव नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार शाह ने मालार्पण कर संगठन को मजबूत
करने एंव सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।


