aajtaktimes

2017 में एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे अखिलेश: राजेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित एमएलसी राजेश कुमार यादव
‘राजू‘ ने खूब जमकर फूलों की होली खेली। नगरवासियों में दिखा उत्साह। शहर
के आवास विकास कालोनी में पत्रकार आदित्य कुमार यादव के नेतृत्व में होली
मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कालोनी के सम्मानित लोग शामिल हुए।
होली मिलन के मुख्य अतिथि एमएलसी राजेश कुमार यादव के पहुंचते ही
कार्यक्रम में मौजूद लोगों में जोश भर गया और राजू यादव जिंदाबाद के जमकर
नारे लगाये गये। नगरवासियों का उत्साह देखते ही राजू भी अपने को रोक न
सके मेज पर रखे गुलाब के फूलों को एक दूसरे पर फेकना शुरु कर दिया। देखते
ही देखते लोगों ने भी गुलाब के फूल राजेश कुमार यादव के ऊपर फेंक जमकर
होली खेली। इसके बाद माल्यापर्ण का दौर शुरु हुआ। राजेश कुमार यादव को
नगरवासियों ने मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। राजेश कुमार यादव ने
सम्बोधित करते हुये कहा कि इन चार वर्षों में युवा मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव ने हर धर्म के लोगों के लिये काम किये हैं। श्री यादव ने आगे कहा कि
आने वाले 2017 के चुनाव में एक बार फिर युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के
नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं की धड़कन
हैं। कार्यक्रम में खास बात यह रही कि राजेश यादव को देखने के लिये
कालोनी वासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्या औरते क्या बच्चे क्या बूढ़े
राजेश की झलक पाने के लिये हर कोई बेताब नजर आ रहा था। कार्यक्रम का
संचालन सबरजीत यादव ने किया। इस मौके पर समाजसेवी अशोक शुक्ला, मुनेश्वर
यादव प्रधान, पंकज कुमार, सहजराम यादव, अमर सिंह, प्रवेश पण्डित, सोनपाल
सिंह, राहुल गुप्ता, सुरेन्द्र यादव, हिमांशू यादव, कुंदन यादव, सेवकराम
आदि नगरवासी मौजूद थे।

Related

UP 8472357969897542400

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item